logo

धोनी ही हैं जिनसे! कार दुर्घटना से उबर रहे ऋषभ पंत ने बताया, कैसा है कैप्टन कूल से रिश्ता

dhoni_rishab.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कार दुर्घटना से उबर रहे भारत स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने धोनी से उनसे रिश्तों को लेकर बात की। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स की एक सीरीज में बताया कि धोनी एक ऐसे व्यक्ति है जिससे वह सारी बातें शेयर करते हैं। पंत ने कहा कि मैं उनसे(धोनी) आज हर मुद्दें पर खुलकर बात करता हूं। हर चीज उनसे शेयर करता हूं जो शायद में किसी और से नहीं कर सकता। उनसे बात करने पर मुझे हमेशा अच्छा लगता है। इसके साथ ही पंत ने यह भी स्वीकार किया कि उनकी ज़िंदगी के शुरुआती दिनों में धोनी से बात करना मुश्किल था।


धोनी से तुलना होने पर रोते थे पंत
पंत ने कहा कि मेरी जिंदगी में एक ऐसा भी दौर था जब मुझे बहुत बुरा लगता था। मेरी तुलना धोनी से होती थी। 20-21 साल की उम्र में मैं अपने कमरे में जाकर रोता था। तनाव में सांस नहीं ले पाता था। इतना दबाव था कि मैं समझ नहीं पाता था कि क्या करूं। एक मैच की चर्चा करते हुए पंत ने कहा कि मोहाली में एक बार मैं स्टम्प करने से चूक गया और भीड़ धोनी-धोनी के नारे लगाना शुरू कर दी। मुझे अच्छा नहीं लगा। मुझे हमेशा से यह मुश्किल लगा कि महेंद्र सिंह धोनी के साथ मैं अपने रिश्ते को किस तरह एक्सप्लेन करूं।लेकिन अब धोनी से अपने रिश्ते को लेकर मुझे अच्छा लगता है। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।


 2022 के अंत में रोड एक्सिडेंट के शिकार हुए थे पंत
ऋषभ पंत का साल 2022 के अंत में रोड एक्सिडेंट हो गया था, जिसके बाद उनकी अभी तक क्रिकेट के मैदान पर वापसी नहीं हो पाई है। ऋषभ पंत ने अपने एक्सिडेंट को लेकर पहली बार खुलकर बात की और बताया कि एक समय उन्होंने उम्मीद ही छोड़ दी थी। उन्होंने यहां तक कहा कि उन्हें लगा था कि दुनिया में उनका समय पूरा हो चुका है। दुर्घटना से पहले टेस्ट में पंत भारत के सबसे बड़े गेम चेंजर खिलाड़ी माने जाते थे। कई मौकों पर उनकी तुलना धोनी से भी की गई।