logo

JSCA ने ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप ODI टूर्नामेंट के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान किया, यहां जानिये नाम  

JSCA-Stadium-3.jpg


द फॉलोअप डेस्क  


झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने आगामी "ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट (ODI)" के लिए 15 सदस्यीय झारखंड टीम की घोषणा की है। यह प्रतिष्ठित 50-ओवर का सफेद गेंद टूर्नामेंट 23 मई से 8 जून, 2025 तक उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से कुल 16 टीमें भाग लेंगी।

टीमें चार समूहों में विभाजित की गई हैं। झारखंड टीम को ग्रुप स्टेज में मुंबई, पंजाब और त्रिपुरा के साथ रखा गया है। टीम का पहला मुकाबला 29 मई 2025 को मुंबई के खिलाफ खेला जाएगा।

झारखंड टीम की जानकारी:
कप्तानी की ज़िम्मेदारी साहिल राज को सौंपी गई है, जबकि राजनदीप सिंह उप-कप्तान होंगे। टीम में दो विकेटकीपर - अरबिंद कुमार और पंकज कुमार को शामिल किया गया है।

चयनित खिलाड़ियों की सूची:

1. बिशेष दत्ता
2. शिखर मोहन
3. अर्नव सिन्हा
4. राजनदीप सिंह (उप-कप्तान)
5. सत्य सेतु
6. अरबिंद कुमार (विकेट-कीपर)
7. पंकज कुमार (विकेट-कीपर)
8. एमडी कौनैन कुरैशी
9. साहिल राज (कप्तान)
10. शुभ शर्मा
11. शमशाद अहमद
12. अमित यादव
13. अमित कुमार
14. तनिश चौबे
15. अतुल सिंह सुरवार

टीम कैंप और कार्यक्रम:
रिपोर्टिंग तिथि: 23 मई 2025
रिपोर्टिंग स्थल: JSCA अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम परिसर, रांची
प्री-टूर्नामेंट कैंप: 24 से 27 मई 2025
टीम प्रस्थान: 28 मई 2025

JSCA ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है और उनके उज्जवल प्रदर्शन की कामना की है। एसोसिएशन को पूरा विश्वास है कि यह युवा और प्रतिभाशाली टीम टूर्नामेंट में एक मजबूत छाप छोड़ेगी।

Tags - jscajharkhand state cricket associationgolf cup turnamentjharkhand cricket