रांची
रांची जिले में आज जवाहरलाल नेहरू अंडर-15 एवं अंडर-17 बालक एवं बालिका हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ बरियातू स्थित गर्ल्स स्टेट हॉकी ट्रेनिंग सेंटर में हुआ। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन रांची जिला के जिला शिक्षा अधीक्षक श्री बादल राज ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।
बालक वर्ग के मुकाबलों में:
• लापुंग ने नामकुम को 3-1 से पराजित किया।
• बेड़ों ने रांची सदर को 2-0 से हराया।
वहीं बालिका वर्ग में:
• रांची सदर की टीम को सोनाहातू ने एकतरफा मुकाबले में 16-0 से पराजित किया।
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले कल, 8 अगस्त 2025 को आयोजित किए जाएंगे। यह मैच सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होंगे। आयोजन समिति की मीडिया कमेटी द्वारा इसकी जानकारी दी गई है।
.jpeg)
इस अवसर पर रांची जिला शिक्षा परियोजना से ADPO श्री पंकज कुमार, APO श्री सतीश कुमार मिश्रा, अखिलेश कुमार सहित रांची जिले के कई शारीरिक शिक्षा शिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना का विकास करना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।
