logo

IPL 2024 : आज से शुरू होने जा रहा है क्रिकेट का महाकुंभ, ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ेगी 10 टीमें

ipl_team.jpg

द फॉलोअप डेस्क
क्रिकेट के सबसे बड़े त्योहार IPL का आगाज आज होगा। IPL का 17वां सीजन काफी रोमांचक होने वाला है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस सीजन में कई टीमों के कप्तानों को बदला गया है। गौरतलब है कि कुल 10 टीमें आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी को पाने के लिए भिड़ती नजर आएंगी। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होगा। मैच रात 8 बजे से चेपॉक स्टेडियम में शुरू होगा। टॉस शाम 7:30 बजे होना है। मुकाबले से पहले IPL की ओपनिंग सेरेमनी होगी, जिस कारण मैच 7:30 की बजाय रात 8:00 बजे से शुरू होगा।


धोनी ने छोड़ी कप्तानी
IPL 2024 की शुरुआत से एक दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ दी। टीम की कमान युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को दी गई है। इस बात की जानकारी IPL के सोशल मीडिया हैंडल से भी दी गई। बता दें कि धोनी ने इससे पहले साल 2022 में भी कप्तानी छोड़ी थी। उस समय धोनी ने जडेजा को कप्तान बनाया था लेकिन, सीजन में टीम के खराब प्रदर्शन के कारण जडेजा ने बीच में ही कप्तानी छोड़ दी थी जिसके बाद टीम की कमान वापस धोनी के पास आई थी। इसके बाद 2023 सीजन में धोनी ने चेन्नई को अपनी लीडरशिप में 5वीं बार चैंपियन बनाया। 


ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा बॉलीवुड का तड़का
आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी  का आयोजन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। इसकी शुरुआत शाम 6:30 बजे होगी। कार्यक्रम करीब 30 मिनट का होगा। इसमें बड़े मियां और छोटे मियां अपना जलवा बिखरते नजर आएंगे। इसके साथ ही मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान भी परफॉर्म करेंगे।मेलोडी किंग सोनू निगम भी इस दौरान अपनी आवाज से फैंस का जीत जीतेंगे। इस बात की जानकारी IPL ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है। गौरतलब है कि इस रंगारंग कार्यक्रम के बाद चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू (CSK vs RCB)  के बीच सीजन का पहला मैच खेला जाएगा।


दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
चेन्नई सुपरकिंग्स :
ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, समीर रिजवी, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, महीश तीक्षणा और शिवम दुबे।
इम्पैक्ट- मुकेश चौधरी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरन ग्रीन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, अल्जारी जोसेफ और यश दयाल।
इम्पैक्ट- आकाश दीप।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86