डेस्कः
थाईलैंड ओपन में पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत ने अपने शानदार प्रदर्शन से प्री क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। बता दें कि पीवी सिंधु दो बार ओलंपिक में देश को पदक दिला चुकी है। वही किदांबी श्रीकांत थॉमस कप जीतने वाली टीम मे सदस्य थे। सिंधु और किदांबी के अलावा मालविका बंसोल भी दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। वहीं पूर्व चैंपियन साइना नेहवाल पहले राउंड में ही हारकर खेल से बाहर हो गई है।

सिंधु ने अमेरिका की लॉरेम लाम को हराया
सिंधु का मुकाबला अमेरिका की लॉरेम लाम से हुआ था। जिसे सिंधु ने 21-19, 18-21, 21-18 से मात दी। बता दें कि सिंधु और लॉरेम जनवरी से अभी तक तीन बार आमने-सामने आई हैं। तीनों में सिंधु ने जीत हासिल की है। वही किदांबी श्रीकांत का मुकाबला फ्रांस के ब्राइस लेवेरडेज से हुआ था। जिसे श्रीकांत ने पहला गेम 18-21 से हारने के बाद 21-10, 21-16 से वापसी की और थाईलैंड ओपन के ओपनिंग राउंड में जीत दर्ज की।
साइना नेहवाल खेल से बाहर
पूर्व चैंपियन साइना नेहवाल का मुकाबला कोरिया की किम गा-एयूम से हुआ था। जिसमें साइना को 21-11, 15-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। वही मालविका ने मारिया उलटीना को तीन गेम तक चले मुकाबले में 17-21, 21-15, 21-11 से शिकस्त दी।

17-22 मई 2022 तक होगा खेल
बता दें कि थाईलैंड ओपन 2022 बैंकॉक, थाईलैंड में 17-22 मई 2022 तक इम्पैक्ट एरिना में होगा । टूर्नामेंट में कुल 360,000 डॉलर का पुरस्कार पूल था।