logo

10वीं ईस्ट जोनल शूटिंग चैंपियनशिप में चतरा राइफल क्लब के खिलाड़ियों का जलवा, 4 कांस्य पदक किए अपने नाम

rifle1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

पश्चिम बंगाल के आसनसोल  में 24 से 30 अगस्त तक आयोजित 10वीं ईस्ट जोनल शूटिंग चैंपियनशिप में चतरा राइफल क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में 5 राज्यों के 2000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। राइफल स्पर्धा पूरी हो चुकी है, जबकि प्रतियोगिता के अगले चरण में पिस्टल स्पर्धा आयोजित की जाएगी। राइफल स्पर्धा में चतरा राइफल क्लब की अश्विनी ने 3 कांस्य पदक, और अश्विन ने 1 कांस्य पदक हासिल किया। इस तरह क्लब के खिलाड़ियों ने कुल 4 कांस्य पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही क्लब के सभी खिलाड़ियों ने आगामी GV Mavlankar National Championship के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

नेशनल के लिए किया क्वालीफाई

नेशनल के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों में पियूष कुमार, सत्यम राज, आयुष कुमार, अर्णव कुमार, शगुन कुमारी, विवेक राज, पुष्पम राज, चंदन कुमारी, मुस्कान कुमारी, अक्षिता कुमारी, अनन्या कुमारी और आदित्य कुमार शामिल हैं। सभी खिलाड़ी अब झारखंड की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपना प्रदर्शन दिखाएंगे। इस उपलब्धि पर झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन (JSRA) के वाइस प्रेसिडेंट मधुर कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं चतरा राइफल क्लब के डायरेक्टर नितीश कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें नेशनल चैंपियनशिप के लिए और बेहतर तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। चतरा राइफल क्लब झारखंड में खिलाड़ियों को ग्राउंड लेवल से प्रशिक्षण देकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।

Tags - 10th East Zonal Shooting Championship Chatra Rifle Club Shooting Sports Jharkhand Players