द फॉलोअप टीम, डेस्क:
भारत और श्रीलंका के बीच वन डे और टी20 सीरीज के बीच ही खबर आई थी कि कृणाल पंड्या कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हालांकि अब भारत और श्रीलंका के बीच वन डे और टी20 सीरीज खत्म हो गई है लेकिन अब खबर आई है कि टीम इंडिया के दो और खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। युजवेंद्र चहल और कृष्णप्पा गौतम कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

आइसोलेशन में रहेंगे कृणाल
टीम छह मैचों की सीमित ओवरों की सीरीज खेलने के बाद श्रीलंका से रवाना हो गई लेकिन कृणाल पंड्या कोरोना संक्रमण के कारण कोलंबो आइसोलेशन में रहेंगे। कई खिलाड़ी आइसोलेशन के कारण आखिरी दो टी20 नहीं खेल सके थे और भारत ने वह सीरीज 1-2 से गंवा दी । आठ खिलाड़ी कृणाल से संपर्क में आने के कारण आइसोलेशन में थे।

7 विकेट से हारी टीम इंडिया
गुरुवार को कोलंबो में खेले गए तीसरे और सीरीज के आखिरी टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को 7 विकेट से हरा दिया था। वहीं मेजबान टीम ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। भारत ने इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में मेजबान टीम को 2-1 से हराया था। भारत ने पहले मैच 38 रनों से जीतकर 1-0 की लीड ली थी लेकिन मेजबान टीम ने दूसरा मैच चार विकेट से जीतकर सीरीज में बराबरी कर ली थी।