logo

गरीब मरीजों को फ्री में एंबुलेंस मुहैया करवाते हैं कांग्रेस के युवा नेता रोहित

8082news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

कोरोना संकट काल में मरीजों को कई बार एंबुलेंस की कमी की समस्या से जूझना पड़ता है। कई संक्रमित मरीजों की जान केवल इसलिए नहीं बचाई जा सकी क्योंकि उन्हें वक्त पर एंबुलेंस नहीं मिला। एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से वक्त पर हॉस्पिटल नहीं पहुंचाया जा सका। कई बार एंबुलेंस उपलब्ध होता है लेकिन इतना किराया वसूला जाता है कि जिसे अफोर्ड करना सबके लिए संभव नहीं हो पाता। 

गरीबों के लिए फ्री एंबुलेंस सेवा
कोरोना मरीजों को एंबुलेंस की कमी की वजह से अपनी जान ना गंवानी पड़े उसके लिए कई संस्थाएं और व्यक्ति आगे आये। इनमें से ही एक हैं युवा कांगेस महासचिव रोहित सिन्हा। रोहित सिन्हा ने गरीब और जरूरतमंद कोरोना मरीजों के लिए फ्री एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है। स्थिति सामान्य होने तक रोहित सिन्हा की फ्री एंबुलेंस सेवा जारी रहेगी। जिसे भी जरूरत हो वो हेल्पलाइन नंबर (9308455555 ) पर संपर्क कर सहायता मांग सकता है। कोई शुल्क नहीं लगेगा। 

हेल्पलाइन नंबर के जरिए मदद
जानकारी के मुताबिक रोहित सिन्हा शुरुआत से ही गरीब और जरूरतमंद लोगं को निशुल्क भोजन, दवा, ऑक्सीजन सिलेंडर, हॉस्पिटल में बेड उपलब्ध करवाने के लिए काम कर रहे हैं। रोहित और उनकी टीम दिन-रात कोरोना मरीजों की सहायता के लिए काम कर रही है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर है जिस पर संपर्क स्थापित कर सहायता मांगी जा सकती है। रोहित हाजिर होते हैं।