द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
भारतीय तीरंदाजी टीम टोक्यो ओलंपिक के लिए रवाना हो गई। नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से भारतीय टीम ने टोक्यो के लिए उड़ान भरी। भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने तीरंदाजी टीम को टोक्यो के लिए रवाना किया। गौरतलब है कि भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने व्यक्तिगत तौर पर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। कहा कि देश को उनसे पदक की आस है।
भारतीय तीरंदाजी टीम में शामिल खिलाड़ी
गौरतलब है कि भारतीय तीरंदाजी टीम में अतानु दास, तरुणदीप राय और दीपिका कुमारी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। गौरतलब है कि इन्हीं खिलाड़ियों ने तीरंदाजी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। दीपिका कुमारी ने पेरिस में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप की तीन स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता। दीपिका ने टीम कोमोलिका बारी और अंकिता भकत के साथ टीम स्पर्धा और पति अतानु दास के साथ मिश्रित युगल का स्वर्ण पदक जीता। दीपिका कुमारी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। दीपिका कुमारी से टीम को पदक की उम्मीद होगी।
दीपिका कुमारी से सबको पदक की उम्मीद
रिकर्व कैटेगरी में अतानु दास और तरुणदीप राय के साथ कोमोलिका बारी और अंकिता भकत होंगी। गौरतलब है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वादा किया है कि वे ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। गौरतलब है कि ओलंपिक में चयनित खिलाड़ियों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से बात की और व्यक्तिगत तौर पर सभी को शुभकामनाएं दीं।