logo

स्टेशन छोड़ने के बहाने ऑटो में युवती के साथ दो दोस्तों ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने मौके पर किया गिरफ्तार

1847news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची : 
राजधानी रांची में बहुत ही शर्मशार घटना सामने आई है। स्टेशन छोड़ने के बहाने ऑटो में युवती से गैंगरेप किया गया है। पुलिस ने युवती के साथ गैंगरेप करने के आरोप में मोहम्मद आजाद और मोहम्मद वसीम को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित मनीटोला के रहनेवाले हैं। आजाद कारपेंटर का काम करता है, जबकि वसीम ऑटो चालक है।

दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र स्थित बूटी मोड़ के समीप एक ऑटो चालक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर शनिवार की देर रात एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार सक्रियता दिखाते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित मनिटोला के रहनेवाले हैं। पीड़िता को रात लगभग 9 बजे स्टेशन छोड़ने की बात कहकर कांटाटोली से ऑटो चालक अपनी गाड़ी में बैठाया और उसे 2 घंटे तक इधर-उधर घुमाने के बाद फोन कर अपने एक अन्य दोस्त को भी बुलाया। इसके बाद दोनों ने मिलकर युवती के साथ गैंगरेप की घटना का अंजाम दिया।

पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज होगा
सदर थाना की पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा दिया है। मेडिकल रिपोर्ट अभी पुलिस को नहीं मिल पाई है। पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। हालांकि जेल जाते समय दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दुष्कर्म की घटना को अंजाम नहीं दिया है। पीड़ित युवती लोहरदगा की रहनेवाली है। 

ऑटो चालक ने मजबूरी का फायदा उठाया 
युवती के बयान पर सदर थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। युवती ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि वह भटकते हुए रांची पहुंच गई थी। कांटाटोली चौक के समीप शनिवार की रात वह लोहरदगा जाने के लिए खड़ी थी। पीड़िता को कोई गाड़ी नहीं मिलने की वजह से वह परेशान थी और रो रही थी। तभी डोरंडा इलाके में रहने वाली एक युवती मोहम्मद वसीम के ऑटो में सवार होकर डोरंडा स्थित अपने घर जा रही थी। कांटाटोली चौक के समीप युवती ने पीड़िता को रोते देखा तो उससे पूछताछ की। पीड़िता की परेशानी सुनने के बाद उसे कहा कि सुबह में उसे लोहरदगा भिजवा देगी। इसके बाद युवती पीड़िता को अपने साथ अपने घर लेकर चली गई। 

पीड़िता के शोर मचाने पर पुलिस पहुंची
सदर थाना की पुलिस का कहना है कि शनिवार की रात वसीम के ऑटो में सवार होकर डोरंडा में रहने वाली युवती पीड़िता को लेकर अपने घर पहुंची। युवती की मां ने रिम्स में भर्ती उसके पिता को खाना पहुंचाने के लिए कहा। युवती घर से खाना लेकर उसी वक्त पीड़िता के साथ मोहम्मद वसीम के ऑटो में बैठकर रिम्स निकल गई। रिम्स पहुंचते ही युवती खाना लेकर अपने पिता के पास चली गई और पीड़िता रिम्स परिसर में ही टहलने लगी। इसी बीच आरोपी मोहम्मद वसीम पीड़िता को परेशान करने लगा। तब पीड़िता ने उससे कहा कि वह उसे स्टेशन छोड़ दे। स्टेशन छोड़ने के बहाने वसीम उसे बहला-फुसला कर रिम्स से दूर लेकर चला गया। मौके का फायदा उठाकर उसने अपने दोस्त आजाद को भी बुला लिया था। दोनों ऑटो में सवार होकर रिम्स से कुछ दूरी पर ऑटो में ही पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने लगे। पीड़िता ने शोर मचाया तो मौके पर पुलिस पहुंच गई और दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी भागने का प्रयास भी किया
पुलिस का कहना है कि पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों से पूछताछ करने लगी तो आरोपियों ने कहा कि वे पीड़िता की मदद करने के लिए आए हैं। लेकिन पीड़िता ने रोते हुए पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसी बीच दोनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन जवानों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया।