logo

कॉलोनी में घूम रहा था बाघ, लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया

8353news.jpg
द फॉलोअप टीम, डेस्क:
इंसान को डराने के लिए बाघ की एक दहाड़ काफी होती है। लेकिन तब क्या हो जब बाघ आपको घर के बाहर दिख जाए। जी हां ऐसी एक खबर आ रही है अमेरिका के ह्यूस्टन से। जहां लोगों ने बाघ को आम पालतू जानवर की तरह सड़क पर देखा। एक घर के बाहर बाघ घूम रहा था वह पहले पार्क में आराम से टहल रहा था फिर वहां एक आदमी आ गया और बाघ को लेकर चला गया। 

पालतु था वीडियो में दिखा बाघ
एक रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना रविवार की है। जहां आइवी वाल ड्राइव जो कि एक रिहायशी इलाका है। यहां एक टाइगर को देखा गया। इस टाइगर (Tiger) के गले में कलर भी लगा हुआ था। जैसे घरों में कुत्तों के लगे होते है। फिर उस बाघ के पास एक शख्स गुज़र रहा था और टाइगर उसके सामने आ गया। फिर क्या था टाइगर जैसे ही उसकी ओर बढ़ने लगा बंदे ने टाइगर के ओनर को चिल्लाकर कहा कि इसे अंदर ले जाओ। इस बात से यही प्रतीत हुआ कि यह किसी का पालतू बाघ है।

ट्विटर पर वायरल हो गया वीडियो
वीडियो किसी ने बना लिया और ट्विटर पर शेयर कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाघ आराम से उस शख्स की ओर बढ़ रहा है। वह शख्स टाइगर के मालिक को कुछ  बोलता भी है। तभी ऑनर कहता है मैं इसे लेकर जाता हूं। लोग ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि टाइगर कोई पालतू जानवर नहीं है जो उसे घर पर पाला जाए। वह एक जंगली जानवर है जिससे आसपास के लोगों को खतरा है।