logo

नेपाल की बाघिन के इश्क में कातिल बना भारत का बाघ, प्यार में बाधा बने शावक को मार डाला

16818news.jpg

द फॉलोअप टीम, पटनाः
बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक बाघ ने एक शावक को इसलिए जान से मार दिया क्योंकि शावक बाघ-बाघिन के मिलाप में रूकावट बन रहा था। जानकारी के मुताबिक बाघिन नेपाल की है, और बाघ भारत का।  नेपाल की बाघिन के प्रेम में भारत के बाघ ने आठ माह की शावक की जान ले ली। बुधवार को 8 माह की एक शावक का शव मिला था। अचानक हुई शावक की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया । 


सोनहा नदी के पास मिला था शव 
वन संरक्षक हेमकांत राय ने बताया 3 और 4 जनवरी को इस क्षेत्र के पास एक बाघिन को देखा गया था। पता चला कि वह नेपाल की थी। वहीं एक बाघ को भी देखा गया था। वह भारत का है। उसे पहले भी देखा गया है। जब वन विभाग की टीम मौत के कारणों का पता करने में जुटी तो पता चला कि शावक की मौत कालेश्वर मंदिर के कंपाउंड नंबर T1 में हुई थी। यह सोनहा नदी के किनारे स्थित है। सोनहा नदी भारत और नेपाल दोनों सीमाओं को बांटती है। 


8 माह की थी शावक 
हेमकांतराय ने बताया बाघ बाघिन के साथ मेटिंग करना चाह रहा था। लेकिन शावक बाधा बन रही थी। इसी कारण बाघ ने शावक को मार डाला। शावक की उम्र करीब 8 माह थी। उसके अभी दूध के भी दांत नहीं टूटे थे।