logo

रांची में मैच वाले दिन भी हो सकती है बारिश, कब से बंटेगी टिकट, क्या है इंतजामात

14943news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः 

झारखंड में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। पूरे राज्य में बारिश हो रही है, जिसके साथ ही ठंड भी बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन की वजह से बारिश हो रही है। रांची वासियों में इस बारिश को लेकर इसलिए चिंता है क्योंकि 19 नंवबर को रांची में भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच होने वाला है और मौसम पुर्वानुमान के अनुसार 19 नवंबर को भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो  सकती है। ऐसे में रांची में 19 नवंबर को होने वाले मैच में बादल का साया मंडराने का खतरा है। 

कल से होगी टिकटों की बिक्री

कल से काउंटर पर टिकट बिक्री का समय सुबह 10 से दोपहर 2 बजे और 3 से शाम पांच बजे रखा गया है। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय सहाय ने बताया कि बिना मास्क टिकट नहीं दिया जाएगा। काउंटर पर भी दो गज की दूरी रखनी होगी। सभी जगह सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। इसके लिए जिला प्रशासन से मजिस्ट्रेट और सुरक्षाबलों की मांग की गई है।

ग्राउंड सुखाने का पूरा इंतजाम

सचिव संजय सहाय ने कहा कि हमारे पास सुपर सॉकर सहित ग्राउंड का सुखाने का पूरा इंतजाम है। मैच के दिन बारिश हुई भी तो उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बारिश रुकने के 15 मिनट बाद फिर से मैदान को मैच खेलने के लिए तैयार कर लिया जाऐगा। मैच की पूरी तैयारी हो चुकी है।

ऐसा रहेगा मौसम
14-15 नवंबर को पूरे राज्य में मध्यम दर्जे की बारिश होती रहेगी। 
16-17 नवंबर को पूरे राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 
18-19 नवंबर को रांची में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की भी संभावना है।