द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन थोड़ी देर में रामगढ़ से जमशेदपुर जाएंगे। वहां वह घोड़ाबांधा स्थित आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मिल कर उन्हें सांत्वना देंगे। मालूम हो कि पिछले दिनों अर्जुन मुंडा की मां का निधन हो गया था। उसके बाद राज्य के कई बड़े नेता, प्रबुद्ध और कार्यकर्ता अर्जुन मुंडा से मिल कर उन्हें सांत्वना दे चुके हैं। उनकी मां को श्रद्धांजलि दे चुके हैं। समयाभाव के कारण मुख्यमंत्री नहीं जा सके थे। फिलहाल सीएम 69वां शहीद सोबरन सोरेन शहादत दिवस-सह-परितोषित वितरण समारोह में शामिल होने के लिए रामगढ़ में हैं।
