logo

परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर आज CM हेमंत करेंगे सांसदों के साथ बैठक

परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर आज CM हेमंत करेंगे सांसदों के साथ बैठक

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सांसदों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर दो बजे से प्रस्तावित इस बैठक में दोनों विधेयकों को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक में लोकसभा और राज्यसभा में झामुमो के सांसद शामिल होंगे। लोकसभा में पार्टी के तीन सांसद हैं, जिनमें दुमका से नलिन सोरेन, राजमहल से विजय हांसदा और चाईबासा से जोबा मांझी शामिल हैं। वहीं, राज्यसभा में महुआ माजी और बैद्यनाथ राम झामुमो का प्रतिनिधित्व करते हैं। मालूम हो कि केंद्र सरकार 30 नवंबर को लोकसभा में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े दोनों विधेयकों को पेश करने की तैयारी में है। ऐसे में आज की बैठक में यह तय किया जाएगा कि झामुमो इन दोनों विधेयकों पर लोकसभा और राज्यसभा में क्या रुख अपनाएगा। साथ ही संसद में पार्टी की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों और आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।

 

Tags - Hemant SorenJMMDelimitationWomen's ReservationJharkhand Politics