logo

श्रीलंका से आस्ट्रेलिया का मुकाबला आज, बल्लेबाजी पर निर्भर है मैच

14257news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 
पूर्व चैंपियन टीम श्रीलंका (Sri lanka) आज गुरुवार को आस्ट्रेलिया के सामने टी-20 विश्व कप (T-20 World Cup) में खडी होगी। श्रीलंका (Sri lanka) 2014 में टी-20 विश्व कप का खिताब जीता था। वहीं आस्ट्रेलिया टीम अब ट्राफी का इंतजार कर रही है। श्रीलंका ने सुपर-12 के अपने पहले मैच में बांग्लादेश (Bangladesh) को पांच विकेट से हराया था। दूसरी तरफ आस्ट्रेलिया (Australia) को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ 119 रन के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए ही संघर्ष करना पड़ा था। काफी मेहनत के बाद आखिरी ओवर में जीत दर्ज कर पाया था। आस्ट्रेलिया टीम के बल्लेबाज को काफी मेहनत की जरूरत है। श्रीलंका बनाम आस्ट्रेलिया मैच की बात करें तो आस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत की सख्त दरकार है और इसके लिए वह फिंच (Aaron Finch) और वार्नर (David Warner) पर निर्भर है। अगर आस्ट्रेलिया को श्रीलंकाई स्पिनरों से पार पाना है तो इन दोनों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

दोनों टीमों में हैं एक से बढकर एक खिलाडी 
आस्ट्रेलिया (Australia) के टीम की पारी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने संवारी थी। वह अच्छे लय में भी हैं। ग्लेन मैक्सवेल ने भी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में आइपीएल की अपनी फार्म बरकरार रखी है। वहीं श्रीलंकाई टीम में अच्छे स्पिनर हैं और ऐसे में यहां की धीमी पिच पर आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होगा। लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा का प्रदर्शन भी श्रीलंका के लिए काफी मायने रखेगा। आस्ट्रेलिया का दारोमदार अपने तेज गेंदबाजों पर टिका रहेगा। जोश हेजलवुड ने आइपीएल चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से अपनी काबिलियत साबित की। उनके साथ मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। 

मैच काफी हद तक बल्लेबाजों पर निर्भर होगा 
आस्ट्रेलिया शुरू में विकेट हासिल कर लेता है तो श्रीलंका दबाव में आ जाएगा। सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा खतरनाक साबित हो सकते हैं लेकिन हेजलवुड और उनके साथियों के सामने थोडी परेशानी जरूर होगी। कप्तान दासुन शनाका को चरित असलंका, पथुम निसांका और अविष्का फनरंडो से भी अच्छे योगदान की उम्मीद रहेगी। ऐसी परिस्थितियों में मैच का परिणाम काफी हद तक दोनों टीमों के बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

टीमें :
आस्ट्रेलिया : आरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस (उप कप्तान), जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वेपसन, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जांपा।

श्रीलंका : दासुन शनाका (कप्तान), कुसल परेरा, दिनेश चांदीमल, धनंजय डि सिल्वा, पथुम निसंका, चरिथ असलंका, अविष्का फनरंडो, भानुका राजपक्षे, चमिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरु कुमारा, महेश दीक्षणा, बिनुरा फनरंडो।