द फॉलोअप टीम, धनबाद:
बलियापुर थाना क्षेत्र के धोखरा ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो तुरंत बलियापुर पुलिस को मामले की जानकारी दी। शव के आस पास काफी भीड़ जमा हो गई थी। सूचना के तुरंत बाद बलियापुर पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी लेकिन लेकिन 4 घंटे तक रेल पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। जिससे स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो गए थे लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत भीड़ को हटाया।
ट्रेन से गिरने पर घटना की आशंका
स्थानीय लोगों ने बताया कि धनबाद- हावड़ा रेलखंड पर धनबाद के आउटर सिग्नल धोखरा हाल्ट रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव मिला। शव के पास एयर बैग और मास्क पड़ा भी बरामद हुआ है। धनबाद प्लेटफार्म का टिकट भी युवक के पास से मिला है। युवक के शव की शिनाख्त की जा रही है। लोग आशंका जाता रहे है कि युवक चलती ट्रेन से गिर गया होगा इसलिए उसकी मौत हो गयी होगी।