द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
भारत और इंग्लैंड के बिच 5 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने पहले टॉस जीत कर बैटिंग करने का फैंसला किया है ।
टीम इंडिया इस मैच में 4 तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ मैदान पर उतरी है। शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज यह मैच खेल रहे हैं।स्पिनर में रविंद्र जडेजा को मौका मिला है। रविचंद्रन अश्विन और ईशांत शर्मा यह मैच नहीं खेल रहे। मयंक अग्रवाल भी चोटिल हैं। इस वजह से लोकेश राहुल और रोहित शर्मा ओपनिंग करते नजर आएंगे।

दोनों देश की टीम कुछ इस तरह है
इंग्लैंड
डोमिनिक सिबली, रोरी बर्न्स, जैक क्राउली, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, डेनियल लॉरेंस, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन और ओली रॉबिन्सन।
भारत
रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।
काफी समय से दोनों ही टीमों को इस मुकाबले का इंतजार था। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद टीम इंडिया टेस्ट फॉर्मेट में जीत की राह पर लौटना चाहती है। हालांकि यह सीरीज भारत के लिए आसान नहीं रहने वाली है, क्योंकि टीम को पिछले 10 साल में सबसे ज्यादा हार इंग्लैंड की धरती पर ही मिली है।

10 साल में इंग्लैंड ने भारत को 3 सीरीज में हराया
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ उसके होम ग्राउंड पर अब तक कुल 62 टेस्ट खेले हैं। इसमें से 7 में टीम को जीत मिली और 34 में हार का सामना करना पड़ा। 21 टेस्ट ड्रॉ रहे। पिछले 10 साल की बात की जाए, तो भारत ने 2011, 2014 और 2018 में इंग्लैंड का दौरा किया था। 2011 में इंग्लैंड ने भारत को क्लीन स्वीप किया।
बॉलर्स भारत के लिए चुनौती
इस सीरीज में इंग्लैंड के बॉलर्स और इंडिया के बैट्समैन के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। इंग्लिश टीम की ओर से पिछले 10 साल में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज अभी भी टीम में मौजूद हैं। इनमें एंडरसन (94 विकेट), ब्रॉड (68 विकेट), मोइन (49 विकेट) और आदिल रशीद (33 विकेट) शामिल हैं।

पिच रिपोर्ट
ट्रेंट ब्रिज की पिच पर भरपूर घास मौजूद होती है, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। इस मैच से पहले BCCI ने पिच की तस्वीर शेयर की थी। इसका मतलब है कि दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों पर काफी दारोमदार होगा। बल्लेबाजों को अपने शॉट खेलने से पहले क्रीज पर अपना समय बिताना होगा।
जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिनरों को भी कुछ टर्न मिलेगा। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम पहले गेंदबाजी के अनुकूल परिस्थितियों का अच्छा उपयोग करने की कोशिश करेगी। हालांकि, नॉटिंघम के मैदान पर इससे पहले 2018 में भारत और इंग्लैंड के बीच जो टेस्ट मैच खेला गया था, उसे भारत ने जीतकर अपने नाम किया था।
