logo

33वां जन्मदिन मना रहे हैं किंग कोहली, ICC ट्रॉफी नहीं...इस वजह से महान हैं विराट

14537news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में जन्मे कोहली मौजूदा समय में विश्व के महानतम क्रिकेट खिलाड़ी हैं। क्रिकेट फैंस के बीच किंग कोहली के नाम से लोकप्रिय कोहली विदेशों में टीम इंडिया को जीत दिलाने के मामले में सर्वकालिक महान कप्तान हैं। हालांकि, अभी तक अपनी कप्तानी में भारत को कोई आईसीसी खिताब ना दिला पाने की वजह से कोहली का नाम उस तरह से नहीं लिया जाता जैसा कि वो डिजर्व करते हैं। इस समय कोहली टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के कप्तान हैं। 

वनडे क्रिकेट के बेताज बादशाह हैं कोहली
18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विराट कोहली ने इस फॉर्मेट में अब तक कुल 254 मुकाबले खेले हैं। इस फॉर्मेट में कोहली ने कुल 245 पारियों में बल्लेबाजी की है। कोहली ने वनडे फॉर्मेट में  59.07 की औसत और 93.17 के स्ट्राइक रेट से 12,169 रन बनाये। कोहली ने इस फॉर्मेट में 43 शतक और 62 अर्धशतक बनाये हैं। वनडे क्रिकेट में कोहली का उच्चतम स्कोर 183 रन है। वो 39 बार नाबाद भी रहे। 

टेस्ट में सात बार दोहरा शतक लगाया है
विराट कोहली ने टेस्ट डेब्यू 20 जून 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। 2014 में टेस्ट क्रिकेट से धोनी के संन्यास लेने के बाद कोहली ने इस फॉर्मेट की कप्तानी संभाली थी। कोहली ने अब तक 96 टेस्ट मैच खेले हैं। इस फॉर्मेट में अब तक162 पारियों में 10 बार नाबाद रहत हुए 51.09 की औसत और 56.51 स्ट्राइक रेट से 7765 रन बनाये हैं। कोहली ने  27 शतक और 27 अर्धशतक बनाये, 7 बार 200 रनों का आंकड़ा पार किया। इस फॉर्मेट में कप्तान कोहली का उच्चतम स्कोर 254 रन है। विराट कोहली आगे भी इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान रहेंगे। 

यह भी पढ़े:

    T20 विश्व कप में आज भारत का मुकाबला स्कॉटलैंड से, बड़ी जीत जरूरी 

टी20 में तूफानी हो जाती है कोहली की बल्लेबाजी
विराट कोहली ने टी20 डेब्यू 12 जून 2010 को जिम्बावे के खिलाफ किया था। कप्तान कोहली ने 92 टी20 मैचों में 52.02 की औसत और 137.94 की स्ट्राइक रेट से 3225 रन बनाये हैं। इस फॉर्मेट में कप्तान कोहली के नाम कोई शतक नहीं है क्योंकि वो इस फॉर्मेट में अक्सर 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं और कभी कभी 4 नंबर पर भी। कोहली ने इस फॉर्मेट में 29 अर्धशतक बनाये हैं। उच्चतम स्कोर 94 रन है। कोहली आईपीएल में आरसीबी के लिए भी खेलते हैं। 

टी20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने वालें है कोहली
कोहली ने आईपीएल में 207 मैचों में 37.4 की औसत और 129.95 की स्ट्राइक रेट से 6283 रन बनाये हैं। यहां 5 शतक और 42 अर्धशतक बनाये हैं। आईपीएल में कप्तान कोहली का उच्चतम स्कोर 113 रन रहा। कप्तान कोहली काफी आक्रामक खिलाड़ी माने जाते हैं। चाहे खेल हो स्लेजिंग, कोहली कहीं भी पीछे नहीं रहते। बतौर कप्तान टी20 फॉर्मेट में कोहली का ये आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट है। विश्व कप के बाद कोहली इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ देंगे।