logo

रांची: खिलाड़ियों के बीच बंटेगी 2 करोड़ रुपये की जर्सी, जल्द होगा मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन

14391news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

झारखंड में ना खेल की कमी है ना ही प्रतिभावान खिलाड़ियों की। झारखंड के खिलाड़ियों ने हमेशा ही राज्य का नाम खेल से ऊंचा किया है। राज्य में खेल के कल्चर को और अधिक बढाने के लिए खेल विभाग ने कुछ निर्णय लिया है। राज्य में मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट 2021 का आयोजन होने वाला है। पंचायत स्तर से होते हुए राज्य स्तर पर इसका आयोजन किया जाएगा, जिससे प्रतिभावान खिलाड़ियों की परख हो सके। 

करीब दो करोड़ की जर्सी बंटेगी
खेल विभाग ने इस टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों के बीच टी-शर्ट और जर्सी सेट बांटने का निर्णय लिया है। विभाग के अनुसार करीब दो करोड़ (1, 85,00,000/-) की टी-शर्ट और जर्सी खिलाड़ीयों के बीच बांटी जाएगी। इसके लिए टेंडर भी जारी हो गया है। चयनित बिडर्स को जैसे ही निर्देश दिया जाएगा वैसे ही दो सप्ताह के अंदर टी शर्ट, जर्सी सेट खिलाड़ियों को दे दी जाएगी।

इन जिलों में बांटी जाएगी जर्सी 
खेल निदेशक जिशान कमर के मुताबिक टी शर्ट, जर्सी सेट की सप्लाई बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, चतरा, कोडरमा, दुमका, देवघर, पाकुड़, जामताड़ा, गोड्डा और साहेबगंज में की जानी है। इसके लिए इच्छुक बिडर्स 14 नवंबर तक GeM portal पर जाकर टेंडर प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इसमें दो भाग में टेंडर डालना होगा। एक टेक्निकल बिड और दूसरा प्राइस बिड। टेक्निकल बिड का टेंडर 16 नवंबर को खुलेगा और प्राइस बिड के लिए डेट की घोषणा अभी नही की गई है। जरूरी सूचनाओं के लिए खेल निदेशालय के मोरहाबादी, रांची से संपर्क किया जा सकता है।