logo

Tokyo Paraolympics 2020: भारत की अवनि ने जीता दूसरा पदक, 50 मीटर राइफल में में मिला कांस्य

12423news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

टोक्यो पैरालंपिक्स से एक और खुशखबरी आई है। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक्स 2020 में 12वां पदक जीता है। भारत के लिए 12वां पदक लेकर आई हैं स्टार निशानेबाज अवनि लेखारा। अवनि ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3P, SH-1 कैटेगरी में कांस्य पदक जीता। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि टोक्यो पैरालंपिक्स में ये अवनि का दूसरा पदक है। अवनि इससे पहले महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1 कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता था। 

पीएम मोदी ने अवनि लेखारा को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में टोक्यो पैरालंपिक्स में दूसरा पदक जीतने पर अवनि लेखारा को बधाई दी। पीएम मोदी ने अवनि लखेरा से बातचीत भी की। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा कि टोक्यो पैरालंपिक्स में शानदार प्रदर्शन के लिए अवनि लेखारा को बधाई। टोक्यो में दोहरे गर्व का मौका दिया। कांस्य पदक स्वदेश लाने के लिए अवनि को बधा। पीएम मोदी ने अवनि लखेरा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। कहा कि देश गौरवान्वित है। 

अवनि ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है
अवनि लेखारा के शूटिंग प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर जयपुर में जश्न शुरू हो गया है। अवनि राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं। जयपुर स्थित अवनि के पैतृक आवास में जश्न मनाया जा रहा है। अवनि के दादाजी जी आर लेखारा ने कहा कि उसने पूरे भारत को गौरवान्वित किया है। मुझे विश्वास है कि वो देश को और भी ज्यादा गौरव दिलाएगी।