logo

रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी के बाद स्क्रैप कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली

रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी के बाद स्क्रैप कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
उलीडीह थाना क्षेत्र (Ulidih police station area) के मंगल कॉलोनी में सोमवार दोपहर को एक स्क्रैप (Scrap) कारोबारी को सरेआम गोली मार दी गयी। कारोबारी की पहचान 58 वर्षीय मोती चंद्र गुप्ता (Moti Chandra Gupta) के रूप में हुई है। मोतिओं चंद्र को दो बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर गोली मारी है। गोली कारोबारी के बाएं पैर में लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को MGM अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है। कारोबारी ने आकाश नामक बदमाश पर गोली मारने का आरोप लगाया। आकाश मंगल कॉलोनी में ही रहता है। आकाश ने पहले दो राउंड फायरिंग (Firing) की जिसमें एक गोली उनके पैर में लगी। घटना के बाद आकाश और उसका साथी मौके से भाग निकला।

कारोबारी से हुई पूछताछ 
घटना की सूचना पर सिटी SP सुभाष चंद्र (City SP Subhash Chandra) MGM अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायल से पूछताछ की। सिटी SP ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीँ घायल ने एसपी को बताया कि मंगल कॉलोनी में उनका प्लास्टिक का गोदाम है और पिछले कई दिनों से आकाश उनसे रंगदारी मांग रहा था। मना करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दे रहा था।