logo

अस्पताल में भर्ती हुए सचिन तेंदुलकर, 27 मार्च को पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव

7068news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुंबई :
क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर को उनकी बिगड़ती तबियत देख मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि 27 मार्च को वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद अब उनकी तबियत बिगड़ गयी है और उन्हें अस्पताल भर्ती किया गया। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर की है। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि डॉक्टर के सलाह पर वे आज अस्पताल में भर्ती हुए हैं। 

क्या कहा सचिन ने 
अपने ट्वीट में सचिन तेंदुलकर ने लिखा, ''आपकी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए आभार। चिकित्सा सलाह के तहत एहतियात के तौर पर मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। मुझे उम्मीद है कि कुछ दिनों में मैं घर वापस लौट जाऊंगा। सभी अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें''। इसके साथ ही भारत की 2011 की विश्व कप जीत में शामिल रहे इस दिग्गज बल्लेबाज ने इस उपलब्धि की 10वीं वर्षगांठ पर अपने साथियों को बधाई भी दी। उन्होंने ट्वीट किया, ''सभी भारतीयों और मेरे साथियों को हमारी विश्व कप जीत की 10वीं वर्षगांठ पर बधाई.''