logo

पुलिस से भागते हुए हाइवा ने रौंदी पेट्रोलिंग गाड़ी और CISF वाहन, ASI समेत 3 जवान घायल

4773news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद:
पंजाबी मोड़ के पास तेज रफ्तार से आ रही हाइवा ने पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी और CISF वाहन को पूरी तरह से रौंद दिया। मौके पर हाइवा को छोड़ उसपर सवार चार लोग फरार हो गए। अब तक हाइवा मालिक का पता नहीं है। घटना रात डेढ़ बजे की है। पुलिस वाहन में एक ASI केपी यादव भी थे। जिनके सिर में अंदरूनी चोट आयी है। साथ ही तीन जवान घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया है। पेट्रोलिंग वाहन के परखच्चे उड़ गए। CISF की गाड़ी को भी नुकसान हुआ है। CISF के इंस्पेक्टर ने थाने में शिकायत की है।

ये भी पढ़ें......

कैसे हुआ हादसा 
रात 1 बजे एक ट्रक और हाइवा के स्टाफ आपस में झगड़ा कर रहे थे। पेट्रोलिंग पुलिस ने उन्हें डांट कर हटा दिया। फिर सब लोग हाइवा में सवार हुए और चले गए। तभी पुलिस को अचानक शक हुआ कि हाइवा में कुछ लोग एक व्यक्ति का गला दबा रहे हैं। पुलिस ने जब हाइवा को रोकने की कोशिश की तो वो तेज रफ़्तार से भागने लगे। थाना को सूचना दी गयी। थाना ने बेरिकेड्स लगवा दिया लेकिन हाइवा फिर भी नहीं रूका और तोड़कर आगे निकल गया। तभी अचानक हाइवा सेंदरा के पास पंहुचा जहाँ CISF इंस्पेक्टर आदर्श कुमार सिंह को भी हाइवा के तेज रफ्तार पर शक हुआ तो उन्होंने भी उसे रोकने की कोशिश की लेकिन हाइवा नहीं रूका और हाइवा उनकी गाड़ी को टक्कर मारकर घसिटते हुए 30 मीटर आगे तक ले गया। तब तक हाइवा का पीछा करते पुलिस पेट्रोलिंग की गाडी भी सेंदरा पहुंची तो हाइवा ने उसे भी जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ASI को काफी चोट आयी है।