logo

लॉकडाउन : 31 जनवरी तक के लिए बढ़ीं पाबंदियां, अगले आदेश तक जारी रहेगी गाइडलाइन

lockdown.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 
कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए राज्य में जारी पाबंदियों को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। राज्य बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए अगले एक हफ्ते तक वहीं पाबंदियां लागू रहेंगी।  नाईट कफ्यू पर अब भी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। बता दें कि सरकार की तरफ से बार बार कहा जा रहा है कि आर्थित गतिविधियां रुकनी नहीं चाहिए। सुरक्षा के साथ-साथ काम भी होते रहना चाहिए। 


 

ये होंगे नियम 
मॉल, रेस्टूरेंट, मैरिज हॉल अपने 50 प्रतिशत क्षमता या फिर सौ की संख्या पर चला सकते हैं।
बाजार 8 बजे तक खुले रहेंगे। 
अंत्येष्ठि, श्राद्ध क्रम में क्षमता 50 प्रतिशत कर दी गई है।
शादी विवाह में 100 लोग उपस्थित रह सकेंगे।
प्रशासनिक कार्य 50 प्रतिशत क्षमता के अनुसार काम कर सकेंगे।

जिम, मॉल, पार्क, स्वीमिंग पुल अभी भी बंद ही रहेंगे।

स्कूल, कॉलेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट 22 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे परंतु इन संस्थानों में 50% क्षमता के साथ प्रशासनिक कार्य होंगे।