logo

रियाल मेड्रिड के कप्तान सर्जियो रामोस पाए गए कोरोना संक्रमित

7448news.jpg
द फॉलोअप टीम, डेस्क : 

देश और दुनिया में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। ऐसे में स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड के डिफेंडर और कप्तान सर्जियो रामोस कोरोनोवायरस से पीड़ित पाए गए हैं। बता दें कि इस बात की पुष्टि स्पेनिश क्लब ने की।

बीते कई हफ्तों से बाहर हैं रामोस
एक सामाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार रामोस मांसपेशियों की चोट के कारण अप्रैल की शुरूआत से ही मैदान से बाहर चल रहे थे। उसकी रिकवरी अगले छह सप्ताह तक चलने वाली है। 

कई अहम मैचों से बाहर रहे रामोस
चोट के वजह से दिग्गज प्लेयर रामोस शनिवार को बार्सिलोना के खिलाफ हुए अल क्लैसिको में नहीं खेल सके थे। रियल ने मुकाबला 2-1 से जीता था। इसके साथ ही वो लिवरपूल के साथ हुए चैम्पियंस लीग क्वार्टर फाइनल (फर्स्ट लेग) में नहीं खेल सके। मुकाबले को मेड्रिड ने 3-1 से जीता था।