logo

रियाल मेड्रिड ने चिर प्रतिद्वंद्वी बार्सिलोना को हराया, एक बार फिर ला लीगा तालिका में शीर्ष पर पहुंचा

7354news.jpg
द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

फुटबॉल जगत के दो दिग्गज टीमों में हुए घमासान के बीच रियल मेड्रिड ने अल क्लासिको मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी बार्सिलोना को 2-1 से हरा दिया। बता दें कि इस जीत के साथ रियर मेड्रिड ला लीगा तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। इस मैच ने फैंस के बीच खासी लोकप्रियता बटोरी क्योंकि यह बाकी मैचों से काफी ज़ायदा रोमांचक रहा। इस मैच में दोनों ही टीमों ने अपना पूरी जान लगा दी हालांकि इस मैच के बाद के बाद बार्सिलोना ने शिकायत की कि उसे दो पेनाल्टी मिलने चाहिए थे लेकिन रेफरी ने उन्हें नकार दिया। इसे लेकर बार्सिलोना के कोच रोनाल्ड कोमैन काफी नाराज दिखे। 

कांटे की रही टक्कर 
बता दें कि रियल के लिए मैच का पहला गोल करीम बेंजेमा ने 13वें मिनट में किया। सात लीग मैचों में यह उनका नौवां गोल था। करीम ने लुकास वाजक्वेज के क्रास पर बेक हिल नज के जरिए गोल किय। 30वें मिनट तक जाते-जाते रियल ने अपनी बढ़त दोगुनी कर ली। उसके लिए दूसरा गोल उस समय हुआ, जब टोनी क्रूस का फ्रीकिक सर्दिनो डेस्ट की पीठ से डिफलेक्ट होकर जोर्डी एल्बा को छकाता हुआ पोस्ट में घुस गया। बार्सिलोना ने दूससे हाफ में अपना पहला गोल किया। उसके लिए यह गोल ऑस्कर मिंग्वेजा ने किया। बता दें कि इस मैच में बार्सिलोना को बराबरी मिल सकती थी लेकिन सुपर-सब इयाक्स मोरिबा का एक शानट क्रासबार से टकराकर दिशाहीन हो गया।