logo

रांची: 40 हजार में बेच दी गई थी 7 साल की गुड़िया, 27 दिनों बाद पुलिस ने ऐसे ढूंढ़ निकाला

11808news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

15 जुलाई को एक खबर आयी थी कि रांची के बूटी मोड़ से एक सात साल की बच्ची को किसी ने अगवा कर लिया है। उस मासूम बच्ची को पुलिस ने बेंगलुरु से ढूंढ निकाला और सकुशल उसकी मां को सौंप दिया।  इस मामले में 2 महिलाओं की गिरफ्तारी भी हुई है। एक जिसने बच्ची को बेचा था और दूसरी जिसने बच्ची को 40 हजार में ख़रीदा था। गुड़िया कुमारी नामक महिला ने बच्ची को 40 हजार में बेचा था। वहीं बेबी देवी जो कि बेंगलुरु की है उसने बच्ची को ख़रीदा था। जिसने बच्ची को खरीदा था बच्ची को भी रांची लेकर आ गई है। गुड़िया देवी ‌और नाबालिग सदर थाना क्षेत्र स्थित बड़गाईं की रहने वाली है।

आरोपी की कोई संतान नहीं है 
बेबी देवी और गुड़िया देवी पड़ोसी हैं। फिलहाल बेबी का परिवार बेंगलुरु में रहता  है। बेंगलुरु में बेबी के पति का होटल है। सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि 15 जुलाई को बच्ची को अगवा किया गया था। बच्ची के पिता नीरल पासी ने रिपोर्ट लिखवाई थी। बेबी ने पुलिस को बताया कि 10 साल पहले योगेंद्र शर्मा से उसकी शादी हुई। उनका कोई बच्चा नहीं है। जब उसकी पड़ोसी गुड़िया 15 जुलाई को एक बच्ची को लेकर उसके पास पहुंची तो उसे अपनाने के लिए तैयार हो गई। बेबी को नहीं मालूम था कि गुड़िया बच्ची का अपहरण कर लाई है।

कैसे ढूंढा पुलिस ने बच्ची 
जिस टेंपो से बच्ची को अगवा किया गया था पुलिस ने उसकी जानकारी जुटाई। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि दो महिला बच्ची को लेकर टेंपो से बड़गाई मोड़ पर उतरी है। जांच हुई तो पता चला कि इस कांड में एक नाबालिग भी है। गुड़िया ने ही पुलिस बताया कि उसने बेबी देवी के पास बच्ची बेच दिया है।  पूछताछ में बेबी ने पुलिस को बताया कि वो बच्ची का खूब ख्याल रख रही थी। उसे किसी प्रकार की कमी नहीं होने दे रही थी। उसके लिए अच्छे कपड़े और  और जूते भी ख़रीदे थे।