logo

चंपाई सोरेन को अस्पताल से मिली छुट्टी, PM नरेंद्र मोदी ने फोन कर जाना हालचाल 

चंपाई सोरेन को अस्पताल से मिली छुट्टी, PM नरेंद्र मोदी ने फोन कर जाना हालचाल 

द फॉलोअप डेस्क 
चंपाई सोरेन की तबीयत में सुधार आ गया है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी हैं। प्रधानमंत्री ने फोन कर चंपाई सोरेन की तबीयत की जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्र मोदी ने चंपाई सोरेन को 3 बार कॉल किया था। लेकिन अननोन कॉलर ID दिखाने के कारण चंपाई सोरेन ने उनका फोन नहीं उठाया। इसके बाद बीजेपी कार्यालय से बताया गया कि नरेंद्र मोदी का फोन आया था उठा कर बात कर लीजिए। इसके बाद चंपाई सोरेन ने उन्हें फोन में अपनी तबीयत के बारे में बताया। बता दें कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आज वे जामताड़ा जा सकते हैं। 

जानकारी हो कि कल चंपाई सोरेन की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उनको टीएमएच में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था।  चंपाई सोरेन का साहिबगंज दौरा भी उनकी तबीयत को देखते हुए रद्द करना पड़ा था। 


 

Tags - चंपाई सोरेन Champai Soren Health Champai Soren नरेंद्र मोदी Narendra Modi