logo

कभी भी हो सकता है रांची जिला बार एसोसिएशन का चुनाव, अंतिम चरण में तैयारी

11013news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

रांची जिला बार एसोसिएशन की नयी कार्यकारिणी गठन के लिए चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। वर्तमान  आरडीबीए की कमिटी का कार्यकाल पूरा हो चुका। काउंसिल ने अध्यक्ष, महसचिव और कोषाध्यक्ष की तीन सदस्यी एडहॉक कमिटी का गठन भी कर दिया। दो ऑब्जर्वर भी काउंसिल की तरफ से नियुक्त किये गए हैं। रांची के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर में परमेश्वर मंडल और मृत्युंजय श्रीवास्तव है। चुनाव संपन्न कराने के लिए वोटर लिस्ट फाइनल कर भेजने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही प्रक्रिया के संचालन के लिए आम सभा से तीन सदस्यों का नाम काउंसिल को भेजना है। इन नामो में जैसे ही सहमति बन जाएगी वैसे ही चुनाव से संबंधित पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी आम सभा की ओर से चुने गए लोगों दे दी जाएगी। 

दिलचस्प होगी चुनाव 

इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। इस बार कोरोना काल में से जुड़े मुद्दों पर अधिवक्ताओं मतदान करने के मूड में हैं।  इसलिए यह चुनाव ज्यादा वर्तमान कमिटी के लिए आसान नहीं है।  अब तक सिर्फ एक प्रत्याशी संजय विद्रोही ने महासचिव पद के लिए अपना नाम घोषित किया है। बाकि उम्मीदवार वोटरों को अपनी और खिछ्ने में लगे है। रांची सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता शम्भू अग्रवाल के खिलाफ पांडेय रवींद्रनाथ रॉय उर्फ मणि बाबू और अनिल पराशर चुनावी मैदान में उतरेंगे। 

किसे होगा फायदा किसे नुकसान 

महासचिव  काबिज कुंदन प्रकाशन के सामने इस बार चुनौती तगड़ी है। क्योंकि उनकी पूर्व महासचिव संजय विद्रोही के बीच सीधी टक्कर होगी।  इसबार  कोषाध्यक्ष अमर कुमार भी महासचिव पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं। इस कदम से किसको नुकसान होगा किसको फायदा ये तो वक़्त ही तय करेगा।  प्रशासनिक सचिव के पद पर काबिज पवन खत्री को अभिषेक कुमार भारती, भरत चंद्र महतो और प्रदीप चौरसिया से टक्कर मिलने की उम्मीद है।