logo

राहत इंदौरी बैडमिंटन टूर्नामेंट: शेरान और खालिक बने चंपियन

5471news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
किसी शायर की याद में खेल का आयोजन सुनने में नहीं आता है। लेकिन रांची के युवाओं ने इसे संभव कर दिखाया है। एमजी रोड स्थिनत जीईएल चर्च शापिंग कॉम्पलेक्स में चल रहे दूसरे राहत इंदौरी मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आज समापन हो गया। जिसमें शेरान अली और अब्दुल खालिक की जोड़ी चंपियन बनी। 

कांटे का रहा मुकाबला
रविवार को फाइनल शेरान अली और अब्दुल खालिक की जोड़ी का मुकाबला सुशांत और नफीस की जोड़ी से हुआ। टॉस सुशांत ने जीता। शेरान अली और अब्दुल खालिक की जोड़ी ने पहला सेट 21-17 से जीत लिया। दूसरे सेट में सुशांत और नफीस की जोड़ी ने 21-19 से दूसरा सेट जीत कर स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया। तीसरे सेट में सुशांत और नफीस की जोड़ी ने शुरुआती बढ़त बनाई और स्कोर 11-10 से आगे ले गए। लेकिन नियमानुसार कोर्ट बदलते ही खेल भी बदल गया। तीसरे सेट में शेरान अली और अब्दुल खालिक की जोड़ी ने मैच का रुख अपनी ओर मोड़ लिया। निर्णायक सेट 21-13 के अंतर से जीत हासिल कर ली। अब्दुल खालिक और नफीस अख्तर ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।



इमरान और सूूफियान हुए राइजिंग स्टार
इमरान और सूूफियान को राइजिंग स्टार ट्राफी दी गई और बेस्ट दर्शक का पुरस्कार इकराम कुरैशी को मिला। वहीं सर्वश्रेष्ठ अनुशासित जोड़ी का पुरस्कार मो शाहिद और अब्दुल रहमान को मिला। मौके पर समाजिक कार्यकर्ता सुनील सहाय, बिरसा का गांडीव के संपादक अमरकांत, पूर्व विधायक जयप्रकाश गुप्ता और अंजुमन इस्लामिया रांची के उपाध्यक्ष मंजर इमाम बतौर खास मेहमान मौजूद थे। फाइनल मैच का संचालन हसन सैफी, निशात पप्पू, मो एजाज, कफील खान, मो कमाल, मजहर भाई आदि ने किया।
 
संचालक भी हुए सम्मानित
मॉर्डन ऑप्टिकल के संचालक निहाल अहमद ने मोहम्मद हलीम, अब्दुल मन्नान, नफीसुल आबेदीन और अकीलुर रहमान को क्लासिकल चश्मा देकर सम्मानित किया। समाजिक कार्यकर्ताओं में समी आजाद,एकराम कुरैशी, आफताब आलम, जमाल अख्तर, मो नवाब, कलीम, वारिस कुरैशी वगैरह समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।