logo

जेआरडी में हो रही है फीफा की तैयारी, पूजा सिंघल पहुंची जमशेदपुर

4767news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की सचिव पूजा सिंघल जमशेदपुर पहुंच गयी हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से लड़कियां जमशेदपुर आने वाली हैं। पूजा सिंघल इस बात का निरिक्षण करेंगी कि इन लड़कियों को कहां रहना है, कैसे इनके रहने की व्यवस्था करनी है। फीफा के लिए महिला अंडर-17 की भारतीय टीम जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में तैयार होगी। सचिव ने होटल केनेलाइट जाकर वहां के कमरों को भी देखा। इसके बाद उन्होंने जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का अवलोकन किया और बदलाव के कई निर्देश दिए। जिन होटलो में खिलाड़ियों को ठहराया जाएगा, उसकी सूची भी उन्होंने मांगी है। 

ये भी पढ़ें......

मोरहाबादी में कराया जायेगा फाइनल अभ्यास 
अंडर 17 मैच जमशेदपुर में अभ्यास होने के बाद पूरी टीम मोरहाबादी आएगी। वहां फाइनल अभ्यास होगा। खेलगांव में भी तैयारी की जा रही है। जेआरडी में फुटबॉल के अभ्यास में जो खिलाड़ी परिपक्व होंगी, उन्हें खेलगांव में मूर्त रूप दिया जाएगा। यह मैच मार्च में ही होने वाला था, लेकिन कोविड के कारण इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गयी है। मुख्यमंत्री के प्रयास से यह मौका झारखण्ड को मिला है।