द फ़ॉलोअप टीम, डेस्क:
भारत में क्रिकेट का सबसे बड़ा त्योहार आईपीएल (UAE) में चल रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज कुछ ही दिनों में होना है। ऐसे में कई दिग्गज खिलाड़ी अपने पसंद के टॉप 5 टी20 खिलाड़ी चुन रहे हैं। वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने अपने पसंद के टॉप 5 टी-20 खिलाड़ी (Top 5 Players In T20 Cricket) का चयन किया है जिसे आईसीसी (ICC) ने अपने साइट पर पोस्ट की है। कीरोन पोलार्ड द्वारा चुने गई टी-20 के खिलाड़ियों में विदेशी नामों के साथ एक इंडियन का भी नाम शामिल है।

किरॉन पोलार्ड के अनुसार टॉप 1 पर है क्रिस गेल
कीरॉन पोलार्ड के अनुसार क्रिस गेल के नाम सबसे ज्यादा छक्का लगाने का नाम है। यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर गेल टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और छक्का जमाने वाले बल्लेबाज हैं। गेल को पहले नंबर पर लेने को लेकर पोलार्ड ने कहा कि वो नंबर वन पर रहेंगे। आज तक उन्होंने 14 हजार से ज्यादा रन और 22 टी-20 शतक, टी-20 में वो पहले नंबर पर ही रहेंगे।

दूसरे नंबर पर लसिथ मलिंगा
इसके बाद पोलार्ड ने दूसरे नंबर पर श्रीलंका महान तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का नाम लिया है। मलिंगा को लेकर पोलार्ड ने कहा कि, वह यॉर्कर किंग हैं, टी-20 में उन्होंने जो योगदान दिया है, वो कमाल का रहा है। मैं टी-20 में यदि गेंदबाजी की बात करें तो बेस्ट खिलाड़ी मलिंगा हैं। मलिंगा ने 295 मैचों में 20 से कम के औसत से 390 विकेट और टी20 में सिर्फ 7 से अधिक की इकॉनमी के साथ अपनी सभी टीमों के लिए लगभग हमेशा सबसे अच्छे गेंदबाज थे।

नंबर 3 पर सुनील नरेन जो जगह दिए हैं
मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी ने नंबर 3 पर मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन को जगह दी है। नरेन को लेकर उन्होंने कहा कि, पॉवर प्ले में गेंदबाजी करने से लेकर आखिरी ओवर में गेंदबाजी करना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है। वो भी एक स्पिनर के लिए लेकिन नरेन ने टी-20 क्रिकेट में वो कर दिखाया है। वह टी-20 में स्पिन का जादूगर है। खेल के सबसे छोटे प्रारूप में, नरेन के पास दुनिया में तीसरे सबसे अधिक विकेट हैं। इमरान ताहिर और ड्वेन ब्रावो ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है।

नंबर 4 पर जगह है धोनी का
कीरॉन पोलार्ड ने नंबर 4 पर भारत के कूल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रखा हैं कीरोन पोलार्ड का कहना है कि वह विकेटकीपर हैं और उनके दिमाग के बारे में क्या कहना, क्रिकेट के बारे में जो जानकारी उन्हें वह असाधारण है। मैच में बने रहने के लिए जिस रणनीति के साथ वो चलते हैं वो कमाल का रहता है। 185 कैच और 84 स्टंपिंग के साथ, वह टी 20 क्रिकेट में सर्वाधिक आउट करने के चार्ट में सबसे ऊपर है। धोनी ने हाथ में बल्ला लेकर 38.54 की औसत और 134.82 के स्ट्राइक रेट से 6861 रन बनाए हैं। खेल खेलने वाले सबसे चतुर दिमागों में से एक माने जाने वाले धोनी ने हर प्रारूप में भारत को सफलता दिलाए है।

मैं खुद रहूँगा नंबर 5 पर
कीरॉन पोलार्ड ने खुद को नंबर 5 पर रखते हुए कहे कि अगर यह मेरी वर्ल्ड इलेवन टी20 है तो मुझे वहां रहना होगा, मुझे खेलना होगा, मैं पांचवें नंबर पर रहूंगा। जब टी20 क्रिकेट की बात आती है तो मेरा रिकॉर्ड खुद बयां करता है। टी-20 में मेरा परफॉर्मेंस आप देख सकते हैं। अंत में ' पोलार्ड ने कहा कि ड्वेन ब्रावो उनकी टॉप 5 पिक्स के बहुत करीब हैं और उन्होंने याद दिलाया कि एक टीम को इलेवन खिलाड़ियों की जरूरत होती है न कि 5 की..'
