logo

चौपरण पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 एकड़ जमीन में लगी पोस्ते की खेती को किया ध्वस्त

5618news.jpg
द फॉलोअप टीम, हजारीबाग:

इन दिनों अफीम की खेती को लेकर पुलिस तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। ताजा मामला बरही के चौपारण का है जहां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 10 एकड़ जमीन में लगी पोस्ते की खेती को ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान पुलिस को देखते ही तस्कर फरार हो गये। 

अब तक 4 अफीम तस्करों की गिरफ्तारी
बीते 22 फरवरी को अफीम की खेती करने के मामले में ही 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। करीब 15 आरोपियों के खिलाफ 17 फरवरी को जंगल में अफीम की खेती करने के आरोप में एनडीपीएस एक्ट व भारतीय वन अधिनियम के तहत FIR दर्ज कराई गयी थी। 

अफीम की खेती के लिए पुलिस का अभियान
आरोपियों में से 10 अभी भी फरार हैं। मनातू थाना क्षेत्र में पुलिस लगातार अफीम की खेती को लेकर अभियान चला रही है। अफीम की खेती करने के आरोप में  मनातू थाना प्रभारी संतोष सिंह ने गिरफ्तार आरोपियों में नाम सुरेश सिंह, मुनारिक सिंह, विजय सिंह व परमेश्वर सिंह बताये हैं।