द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
इस बार देश को पैरालम्पिक में शानदार प्रदर्शन के लिए 19 मेडल मिले। । इनमें 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। अब तक भारत का यह ऐतिहासिक प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पैरालंपिक में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की। इसका वीडियो रविवार को जारी किया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय पैरा एथलीट्स ने टोक्यो में बेहतरीन प्रदर्शन किया। आगे भी वे अच्छा प्रदर्शन करें इसके लिए हर संभव उपाय किए जाएंगे।

भावुक हुए एथलीट
प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान कई पैरा एथलीट बहुत भावुक हो गए। पीएम मोदी ने उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आप लोगों ने बहुत परिश्रम किया है। इस दौरान खिलाड़ियों ने कहा कि आपने पांच दिन में हमारे खेल को जन-जन तक पहुंचा दिया ऐसा आज तक देश के किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। वहीं पैरालंपिक में मेडल लाने से चूक गए एथलीटों ने प्रधानमंत्री से वाद किया कि अगली बार जब वह आप से मिलेंगे तो मेडल भी साथ होगा। पीएम ने कहा कि जिद का अपना महत्व होता है, इस बार जो कमी रह गई उसे बोझ मत बनने देना।

गौरवान्वित हुए खिलाड़ी
सम्मान पाने वाले सभी खिलाड़ियों ने कहा कि यह उनके लिए गौरव का पल है। खिलाड़ियों ने कहा कि सब उन्हें पहले विकलांग बोलते थे। प्रधानमंत्री ने उन्हें दिव्यांग कहकर उनके सम्मान में बढ़ाया। पैरालिंपिक के दौरान दूसरे देशों के खिलाडी हैरत में थे कि भारत के प्रधानमंत्री अपने खिलाडियों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाते हैं। समारोह में वैसे एथलीट भी पहुंचे थे जो जिन्हे मेडल नहीं इस साल मेडल मिल पाया। पीएम ने उनसे कहा कि यह बात दिल से निकाल दीजिए कि आप मेडल नहीं जीत पाए। आपने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और देश के लिए यह भी गौरव की बात है।