logo

जल्द ही स्वस्थ होकर लौटेंगे मिल्खा सिंह, प्रधानमंत्री मोदी ने जताई उम्मीद

9384news.jpg
द फॉलोअप टीम, नई दिल्ली: 
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह(Milkha Singh) को गुरुवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज धावक मिल्खा सिंह से बात की और उनकी सेहत के बारे में जाना। सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी(Narendra modi) ने उम्मीद जताई कि सिंह जल्द ही स्वस्थ होकर लौटेंगे और खिलाड़ियों को प्रेरित करेंगे जो टोक्यो ओलंपिक्स(Tokyo Olympics) में भाग लेने वाले हैं।

फ्लाइंग सिख आईसीयू में भर्ती 
पीजीआई के प्रवक्ता प्रोफेसर अशोक कुमार ने कि ऑक्सीजन लेवल गिर जाने के बाद फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को कोविड अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। उन्हें दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर एडमिट कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

कोरोना से हुए संक्रमित 
बता दें की मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह ने कहा है कि सरदार जी असहज महसूस कर रहे थे, इसी कारण हमने उन्हें अस्पताल में डालने का फैसला किया। कोरना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मिल्खा सिंह आईसोलेट हो गए थे। निर्मला ने बताया कि एक रसोइया, जो 50 साल से परिवार के साथ है, को पहले कोविड -19 पॉजिटिव पाया गया था।