logo

JSCA में 100 फीसदी दर्शकों की एंट्री के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर 

15069news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:
राजधानी रांची के JSCA स्टेडियम में 19 नवम्बर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी 20 मैच होना है। मैच को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। दर्शकों के लिए अच्छी बात यह है कि झारखण्ड सरकार ने इस स्टेडियम में 100 फीसदी दर्शकों के साथ मैच देखने की अनुमति दे दी है। पहले सिर्फ 50 फीसदी क्षमता के साथ मैच देखने की अनुमति दी गई थी। जैसे ही मैच के आयोजन में 100 फीसदी दर्शकों की अनुमति दी गई अब यह मामला झारखंड हाईकोर्ट पहुंच गया। गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है।  

क्यों की गई जनहित याचिका 
झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि समाचार पत्रों से यह पता चला है कि रांची के JSCA स्टेडियम में 100 फीसदी के साथ मैच आयोजन की अनुमति दी गई। जो आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। अधिवक्ता ने पूछा की आखिर किस नियम को शिथिल करके यह अनुमति दी गई है क्योंकि नवंबर में जारी गाइडलाइन के अनुसार अभी भी कई कार्यालय से लेकर अदालत तक में 50 फीसदी क्षमता के साथ ही काम हो रहे हैं तो ऐसे में मैच के आयोजन में कैसे 100 फीसदी क्षमता के साथ छूट दी है।


किसके - किसके बीच होना है मैच 
जयपुर के बाद रांची के JSCA स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी 20 मैच होना है। जयपुर में भारत की टीम जीत चुकी है। रांची के बाद एक और मुकाबला कोलकाता में होना है। आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी 20 मैच के साथ टेस्ट मैच की भी सीरीज होनी है।