logo

चलती ट्रेन से गिरा यात्री गंभीर रूप से जख्मी, हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज

चलती ट्रेन से गिरा यात्री गंभीर रूप से जख्मी, हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज
द फॉलोअप टीम, धनबादः 

जिले के गंगा दामोदर ट्रेन (Ganga Damodar train) से एक यात्री अचानक गिर गया। वो बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना जीआरपी को दी लेकिन एक घंटे बीत जाने के बाद भी रेल पुलिस नहीं पहुंची। अंत में स्थानीय लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस को फोन कर बुलाया, जिसके बाद घायल को एसएनएमसीएच ( SNMMCH) में भर्ती कराया गया है। यात्री की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। 

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती यात्री का नाम भैरव प्रसाद है। वह बिहार के रफीगंज का रहने वाला है। पटना से धनबाद आने वाली गंगा दामोदर ट्रेन में वह सफर कर रहा था। सुबह करीब 5 बजे गया पुल के नजदीक पांडरपाला में लोगों ने उसे रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया की अब वह कैसे गिरा और उसके साथ क्या हुआ यह तो उसके ठीक होने के बाद ही पता चल पायेगा फ़िलहाल उनके परिजनों को खबर पहुंचा दी गई है।