द फॉलोअप टीम, धनबाद:
दिल्ली से आसनसोल जा रहे ट्रेन यात्री विपुल कुमार दत्ता की ट्रेन में मौत हो गई। बता दें कि सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में वो सफर कर रहे थे। रेलवे गार्ड की ओर से मामले की सूचना जीआरपी को दी गई जिसके बाद रेल थाना की पुलिस की ओर से शव को धनबाद स्टेशन पर उतरवाया।
शव का कराया पंचनामा
जानकारी के मुताबिक विपुल कुमार दत्ता कारोबार को लेकर सफर पर थे। मृतक के पास से दिल्ली से आसनसोल तक का टिकट मिला है। धनबाद के रहने वाले मृतक के एक करीबी को बुलाकर रेल पुलिस ने शव का पंचनामा कर बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है।