logo

Tokyo Paralympics 2020: टेबल टेनिस में भावना पाटिल ने ब्राजीलियन खिलाड़ी को दी मात, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

12187news.jpg

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 


जापान की राजधानी टोक्यो में पैरालंपिक खेलों का आगाज हो चुका है। भारतीय पैरालंपिक संघ ने यहां 54 खिलाड़ियों का दल भेजा है। शुक्रवार की सुबह भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भारत की पैरा खिलाड़ी भावना पटेल ने टेबल टेनिस स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। भावना पटेल ने ब्राजील की खिलाड़ी जायस डी ओलिवेरा को हारकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। भावना ने ब्राजीलियन खिलाड़ी को 3-0 से हराया है। 

शुरू से ही ब्राजीलियन खिलाड़ी पर भारी पड़ीं भावना
मिली जानकारी के मुताबिक भारत की पैरा खिलाड़ी भावना पटेल ने ब्राजील की जायस डी ओलिवेरा को सुपर-16 के मुकाबले में 4 राउंड तक चले मुकाबले में 3-0 से हराया। भावना पटेल ने ओलिवेरा को 12-10, 13-11 और 11-6 से हराया। गौरतलब है कि मुकाबले की शुरुआत में जायस डी ओलिवेरा ने भारत की भावना पटेल के ऊपर बढ़त हासिल की थी लेकिन भावना ने जल्दी ही शानदार वापसी करते हुए पहला गेम 12-10 से जीत लिया। तीसरा गेम भी रोमांचक था। 

 

गेम में पिछड़ने के बाद भावना पटेल ने की शानदार वापसी
भावना ने मैच में लगातार दबदबा बनाए रखा और ब्राजीली खिलाड़ी के खिलाफ दूसरा गेम भी 13-11 से जीत लिया। दूसरे गेम में भावना एक समय तीन प्वॉइंट से पीछे चल रही थी पर आखिरकार भावना ने ये मुकाबला जीत लिया। तीसरे क्वार्टर में भी भावना एक समय 0-3 से पीछे हो गई थीं लेकिन शानदार वापसी करते हुए इसे भी जीत लिया। भावना ने इससे पहले रोमांचक मुकाबले में ब्रिटेन की मेगॉन स्केटलॉन को हराया। भावना से पदक की उम्मीद है। 

पैरालंपिक में भारत को कम से कम 20 पदक की उम्मीद
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टोक्यो ओलंपिक्स के बाद टोक्यो पैरालंपिक खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय पैरालंपिक समिति ने 54 खिलाड़ियों का दल भेजा है। इसमें देवेंद्र झाझरिया और मरियप्पन थंगावेलू जैसे स्टार खिलाड़ी भी शामिल हैं जिन्होंने पिछले रियो ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक जीता था। भारत को कम से कम 20 पदक की उम्मीद है।