द फॉलोअप टीम, डेस्क:
टी 20 विश्व कप में भारत अपने अभियान का आगाज चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। विश्व कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हैरानी भरा और बड़ा ऐलान किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष रमीज रजा ने अपनी टीम के खिलाड़ियों के नाम संदेश जारी करते हुए कहा कि यदि वे टी 20 विश्व कप में टीम इंडिया को हराने में कामयाब होते हैं तो उनको मुहमांगी रकम बतौर ईनाम दी जायेगी। ऐसा लगता है पाकिस्तान के लिए विश्व कप से ज्यादा अहम भारत को हराना है।

24 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
गौरतलब है कि आगामी टी 20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 24 अक्टूबर को होगा। दावा है कि इस मैच के लिए पाकिस्तान के एक इन्वेस्टर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को ब्लैंक चेक दिया है। कहा है कि वर्ल्ड कप में भारत को हराया तो मुहमांगी रकम मिलेगी। गौरतलब है कि इस बात की घोषणा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज रजा ने दी है। मिली जानकारी के मुताबिक सीनेट स्टैंडिंग कमिटी के साथ मीटिंग के दौरान रमीज रजा ने पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य को लेकर कई बातें की। ये भी कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट को आत्मनिर्भर होना होगा।
स्ट्रॉंग इन्वेस्टर ने पीसीबी को दिया है तगड़ा ऑफर
समिट के दौरान रमीज रजा ने कहा कि एक स्ट्रॉंग इन्वेस्टर ने मुझसे कहा है कि अगर पाकिस्तान की टीम आगामी T20 विश्व कप में भारत को हरा देती है तो फिर पीसीबी के लिए एक ब्लैंक चेक तैयार है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड 50 फीसदी आईसीसी की फंडिंग पर चलता है। आईसीसी को 90 फीसदी फंड भारत से मिलता है। मुझे डर है कि यदि भारत ने आईसीसी को फंड देना बंद कर दिया तो पीसीबी लड़खड़ा जायेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी को कुछ भी नहीं देता है।
आर्थिक तौर पर काफी कमजोर है पाकिस्तान
गौरतलब है कि रमीज रजा पाकिस्तान क्रिकेट को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना चाहते हैं। गौरतलब है कि पिछले महीने पहले न्यूजीलैंड और फिर इंग्लैंड ने पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने से मना कर दिया था। इससे पाकिस्तान को गंभीर आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा था। यही नहीं, वैश्विक समुदाय में पाकिस्तान की खिल्ली भी उड़ाई गई थी। पाकिस्तान ने तो इसके पीछे भारत की साजिश होने का आरोप लगाया था। रमीज रजा का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट आर्थिक रूप से मजबूत नहीं है।