logo

OBC को 27 % आरक्षण की मांग को विधानसभा में उठाने पर दीपिका पांडेय का जताया आभार

9619news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखण्ड ओबीसी आरक्षण मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव और प्रवक्ता रामकुमार यादव ने गुरुवार को माहागमा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात की।  दोनों ने ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने के जायज मांग को विगत दिनों विधानसभा सत्र में आवाज़ उठाने के प्रति मंच की ओर से आभार जताया। 

विधायक को बधाई 
कैलाश यादव ने विधायक दीपिका पांडेय सिंह को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह उत्तराखंड के प्रभारी नियुक्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उपरोक्त जानकारी झारखण्ड ओबीसी आरक्षण मंच के प्रवक्ता डॉ. मुजफ़्फ़र हुसैन ने दी है।

Trending Now