logo

अब बड़ा तालाब के बीचो बीच टापू पर खुलेगा कैफेटेरिया, बोटिंग का भी ले सकेंगे मज़ा

5193news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
सुहाना मौसम, आस पास जलाशय, गरमा-गरम कॉफ़ी और अपनों का साथ। ये सब सुन कर यदि आप मनाली या ऊटी की कल्पना कर रहे हैंं तो हम बता दें कि जल्द ही आप रांची में भी इसका आनंद ले पाएंगे। जी हाँ, रांची नगर निगम जल्द ही शहरवासियों को इस तरह का आनंद लेने का मौका देने जा रहा है। रांची नगर निगम ने यह सुविधा देने के लिए राजधानी स्थित बड़ा तालाब (विवेकानंद सरोवर) का चयन किया है। यहां जल्द ही बोटिंग के साथ ही तालाब के  बीचों-बीच स्थित टापू में एक कैफेटेरिया भी खोलेगा। बोटिंग करते हुए लोग टापू तक पहुंचेंगे और फिर कैफेटेरिया में खाने का भी आनंद उठा पाएंगे। इस सुविधा के लिए निगम जल्द ही एक टेंडर भी निकालेगा। 

ये भी पढ़ें.......

बदलेगी बड़ा तालाब की रंगत, पाथ-वे का भी होगा निर्माण 
बोटिंग और कैफेटेरिया की सुविधा के साथ साथ नगर निगम तालाब के चारों और बाकी पड़े पाथ-वे का भी काम पूरा करेगा। बताया जा रहा है कि यह काम पहले फेज में बची राशि से किया जाएगा। बची हुई राशि करीब 4 करोड़ है। और इसके साथ ही दूसरे फेज का काम अभी बंद है ,इसकी जगह बची राशि से तालाब में बोटिंग, कैफेटेरिया खोलने के अलावा पाथे-वे बनाकर सौंदर्यीकरण का काम पूरा होगा। बता दें की राजधानी के बीचों बीच बसे विवेकानंद सरोवर (बड़ा तालाब) के सौंदर्यीकरण के नाम पर काफी बड़ी राशि खर्च कर दी गयी है। यह राशि सौंदर्यीकरण योजना के पहले फेज के तहत खर्च की गयी है। इसके बावजूद बड़ा तालाब का सौंदर्यीकरण का काम आज तक पूरा नहीं हो पाया।