logo

चार दिनों से लापता महिला को डायन के संदेह में मार कर गाड़ दिया, तीन आरोपी हिरासत में

चार दिनों से लापता महिला को डायन के संदेह में मार कर गाड़ दिया, तीन आरोपी हिरासत में
द फॉलोअप टीम, साहबगंज:
तालझारी थाना क्षेत्र के करणपुरा पंचायत स्थित घोघी गांव में एक महिला की डायन के संदेह में हत्या कर शव को दफनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार की रात शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के घोघी गांव के बड़का मुर्मू ने अपनी पत्नी तालामोय सोरेन के लापता होने की सूचना तालझारी थाना पुलिस को दी थी। तालामोय बीते 4 दिनों से लापता थी। 

तीन लोग हिरासत में 
तालझारी थाना पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरायत में लिया है। इन तीनों के निशानदेही पर घोघी गांव में ही तालाब के पास से जमीन के अंदर से शव को बरामद किया गया। राजमहल एसडीपीओ ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लंबी छानबीन के बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।