logo

मंत्री जी का होटल है शायद इसलिए नहीं हो रही कार्रवाई, जाने दीजिये!

11510news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी के नाम पर हिनू में एक होटल है जिसका नाम है होटल एमराल्ड। होटल को 3 दिन के अंदर सील करने का आदेश था। दिया गया समय अब ख़त्म हो चूका है।  लेकिन नगर निगम ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। नगर आयुक्त मुकेश कुमार की कोर्ट ने होटल पर जुर्माना लगाया गया था। होटल पर नक्शा विचलन करने का आरोप है इसलिए इसपर 97 लाख रुपये का जुर्माना लगा था। इस जुर्माने का भुगतान नहीं किया गया। इसलिए अब जुर्माने को बढ़ाकर 2.68 करोड़ रूपया कर दिया गया है। 

सवाल के घेरे में नगर निगम 

अब सवाल यह उठता है कि नगर निगम के नियम आम और खास आदमी के लिए अलग-अलग तो नहीं हैं। कहीं खास लोगों के लिए कानून व्यवस्था अलग तो नहीं है। रांची नगर निगम इन दिनों अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है। आम लोगों को 24 घंटे की मोहलत भी नहीं दी जाती है। वहीँ खास लोगों को इतना मोहलत भी मिल रहा और कार्रवाई भी नहीं हो रही है। ऐसे में नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठता है। 

क्या है मामला 

दरअसल हिनू नदी के किनारे स्थित होटल एमराल्ड को 3 दिन के अंदर सील करने का आदेश था। होटल पर 2.68 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।  जिसका भुगतान नहीं किया गया है।  इससे पहले भी होटल पर 97 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने होटल को खाली करने का आदेश दिया था। पूरी कार्रवाई के दौरान लॉ एंड ऑर्डर सामान्य रहे इसके लिए वरीय पदाधिकारियों से सुरक्षा बल की भी मांग की गयी थी। अब कहा जा रहा है कि मंत्री की पत्नी के नाम पर  होटल रहने की वजह से नगर निगम ने किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं कर रहा है। बल्कि अब इस कार्रवाई में टालमटोल किया जा रहा है।  

क़ानून सबके लिए बराबर 

जब होटल एमराल्ड को सील करने के आदेश मिले थे।  तब यह चर्चा शुरू हो रही थी कि सरकार में मंत्री रहने के बावजूद नगर निगम उनकी होटल पर कार्रवाई कर रही है। इसका मतलब यह है कि कानून सबके लिए बराबर है। कोई भी हो आम हो या खास हो  सब पर कार्रवाई हो रही है। मंत्री की पत्नी के नाम पर चल रहे होटल को भी नहीं छोड़ा जा रहा है लेकिन अब मामला कुछ और ही हो गया।  ना तो अब तक होटल खली हुआ और ना ही सील।