द फॉलोअप टीम, नई दिल्ली:
2021 एएसबीसी एशियाई महिला एवं पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप (Asian Women's and Men's Boxing Championships) में भारत ने विजयी आगाज किया है। मोहम्मद हुसामुद्दीन (Mohammad hussamuddin) ने बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) और संयुक्त अरब अमीरात मुक्केबाजी महासंघ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस प्रतिष्ठित इवेंट में 56 किलो ग्राम भार वर्ग में कजाकिस्तान के मखमुद सेबिर्क (Makhmud Sebirk) को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराया।
आगे है बड़ी चुनौतियां
अब क्वार्टर फाइनल में हुसामुद्दीन का सामना टाप सीड और मौजूदा विश्व चैम्पियन उजबेकिस्तान के मिराजिजबेक मिर्जाहालीलोव (Mirajbekbek Mirzahalilov) से होगा। सोमवार को ही शिवा थापा (64 किग्रा) और सुमित सांगवान (81 किलो ग्राम) पहले दौर के मुकाबलों में एक्शन में दिखेंगे। ये दोनों भी अगर जीत जाते हैं तो ये भी मंगलवार को ही रिंग में दिखेंगे। वहीं, मंगलवार को विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकीं सिमरनजीत कौर और तीन अन्य भारतीय मुक्केबाज भी क्वार्टर फाइनल में खेलते हुए देश के लिए पदक पक्का करने की कोशिश करेंगे।