द फॉलोअप टीम, बलिया:
बलिया से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता नाबालिग है। दुष्कर्म के बाद लड़की गर्भवती हो गई थी अब उसने 7 महीने के एक मृत बच्चे को जन्म दिया है। यह मामला पहले दबा हुआ था लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब नाबालिग गर्भवती हो गयी। लड़की ने बताया है कि गांव के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है। लड़की ने बताया कि उसके हाथ बांध कर बलात्कार किया गया था। दुष्कर्म की घटना तब हुई जब लकड़ी घर पर अकेली थी। परिजनों को तब मालूम हुआ जब लडक़ी गर्भवती हो गई और पेट दर्द की शिकायत रहने लगी।
पुलिस वालों ने घर भेज दिया था
लड़की के पिता का आरोप है कि वह थाने गए थे लेकिन उन्हें वहां से थानेदार ने यह कह कर भगा दिया कि जाओ नहीं तो तुमको ही फंसा देंगे। हालांकि जब यह मामला मीडिया में आ गया तो पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज लिया है। साथ ही आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार भी कर लिया है। पूरा मामला नरही थाना क्षेत्र के एक गांव का है। इस घटना की जानकारी खुद नाबालिग लड़की रो रो कर पुलिस को दे रही थी। बेटी के साथ हुए दुराचार के लिए पिता कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पीड़िता से जबरन किया दुष्कर्म
लड़की के अनुसार आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है। लड़की ने बताया कि आरोपी गोपाल पटेल ने घर में घुस कर उसके हाथ बांध दिया और जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि मेरा बच्चा भी मरा हुआ पैदा हुआ। इस घटना की जानकारी जब मीडिया को हुई तो पुलिस ने आरोपी गोपाल पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस बात से इंकार कर रही है कि उसने पहले पीड़िता के पिता को थाने से लौटा दिया था।