logo

पारा 5 डिग्री गिरकर 21 डिग्री हुआ, बढ़ी ठंड

4603news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम,रांची :
रांची समेत पूरे राज्य के माैसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पश्चिम हवाओं के मिलने से शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहे जिस कारण मौसम में गिरावट दर्ज की गयी। बादल व बारिश से रांची में अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक गिरा, जिससे कनकनी बढ़ गयी।

ये भी पढ़ें.......



रात में बढ़ा पारा 
बादलों के कारण धरती की ऊष्मा वातावरण में ही बनी रही, जिससे रात में तीन डिग्री पारा बढ़ा। शुक्रवार को रांची का अधिकतम पारा 21.2 डिग्री रहा, जबकि गुरुवार काे 26.8 डिग्री था। वहीं न्यूनतम पारा 12.5 डिग्री रहा। गुरुवार काे 9.0 डिग्री था। माैसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि शनिवार रात पारा चार डिग्री लुढ़कने के आसार हैं।