द फॉलोअप टीम, डेस्कः
मीडियाटेक (MediaTek), Jio के साथ मिलकर ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का दूसरा वर्जन 'गेमिंग मास्टर्स 2.0' लॉन्च किया है। इस टूर्नामेंट में PUBG मोबाइल, बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) शामिल है। आपको बता दे कि ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में 12.5 लाख रुपये का प्राइज पूल होगा। जो भाग लेने के इच्छुक हैं वे अभी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। गौरतलब है कि पिछली बार जब डेब्यू सीज़न में फ्री फायर को दिखाया गया था तो उसमें 14,000 से ज्यादा टीम रजिस्ट्रेशन को आए थे।
'गेमिंग मास्टर्स 2.0' का पूरा शेड्यूल
मिले डिटेल्स के अनुसार, 'गेमिंग मास्टर्स 2.0' टूर्नामेंट तीन महीने तक चलेगा। यह 23 नवंबर से शुरू होगा और 10 जनवरी को समाप्त होगा। क्वालीफायर 1 23 नवंबर से शुरू होगा और 27 नवंबर तक चलेगा। इसी तरह, क्वालिफायर 2 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक, क्वालिफायर 3 7 दिसंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर तक, क्वालिफायर 4 का आयोजन 14 दिसंबर से 18 दिसंबर तक होगा। क्वालिफायर के बाद 'रोड टू फिनाले' 21 दिसंबर से शुरू होगा।

'गेमिंग मास्टर्स 2.0' के लिए कैसे करें रजिस्टर
'गेमिंग मास्टर्स 2.0' के लिए रजिस्टर शुरू हो गए हैं और इच्छुक लोग https://play.jiogames.com पर पंजीकरण कर सकते हैं। Jio और नॉन-Jio दोनों यूजर्स इसमें पार्ट ले सकते हैं। साथ ही यह भी बता दे कि कोई पार्टिसिपेशन फीस नहीं है।
कहा देखें टूर्नामेंट
जो लोग टूर्नामेंट देखना चाहते हैं, उनके लिए Jio, JioGames Watch, JioTV HD Esports Channel, Facebook और JioGames YouTube चैनल पर मैचों को स्ट्रीम करेगा। जिसमें आप पूरा मैच देख कर मनोंरंजन कर सकते हैं।