logo

गिरिडीह में गंदगी पर भड़कीं महापौर प्रमिला मेहरा , बस स्टैंड पर खुद संभाली सफाई की कमान; वेतन को लेकर सफाईकर्मियों में नाराजगी

Screenshot_2026-04-17_125924.png

गिरिडीह
आज सुबह नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वे स्वयं सड़कों पर उतरकर विभिन्न इलाकों का निरीक्षण करती नजर आईं। खासकर बस स्टैंड के समीप भारी गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। वहां कचरे का अंबार लगा हुआ था, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। महापौर ने स्वयं कमान संभालते हुए निगम के सफाईकर्मियों के साथ बस स्टैंड के आस-पास के इलाकों में सफाई अभियान चलाया। वहीं बस स्टैंड में फैले गंदगी और कचरे के अंबार देख महापौर बिफर उठी और मौके पर ही संबंधित ठेकेदार से फोन पर बात कर तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहर की स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई भी हो सकती है।सफाईकर्मी अपने वेतन की मांग को लेकर नाराज
इधर, सफाई अभियान से पूर्व सफाईकर्मी अपने वेतन की मांग को लेकर नाराज थे, सूचना मिलने पर महापौर कर्मियों से मिलने नगर निगम पहुंची। कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में देरी समेत अन्य समस्याओं को उनके सामने रखा। उन्होंने अपनी मांगों के जल्द समाधान की मांग की, ताकि नियमित रूप से काम जारी रखा जा सके। महापौर पर्मिला मेहरा ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Tags - GirdihJharkhandParmila Mehra